फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित नहीं: अधिकारी

Thu, 19 Mar 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गेरी अराथून ने कहा कि परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं और फिलहाल की स्थिति के अनुसार यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। 

विज्ञापन


यह स्पष्टीकरण सीबीएसई, एचआरडी मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और सभी विश्वविद्यालयों द्वारा 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित किये जाने के बाद आया है।

हालांकि एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और सभी शैक्षणिक संस्थानों में चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि 31 मार्च के बाद परीक्षाओं की नई तारीख दी जाए।
विज्ञापन


वहीं मानव संसाधन मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भी आईआईटी एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ‘जेईई’ को टाल दी है। 31 मार्च के बाद फिर से स्थिति का आकलन करने के बाद नई तिथि की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार परीक्षाथार्थियों की यात्राओं को देखते हुए इस तरह के निर्णय लिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें