फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च: जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा की तारीख जारी

Wed, 09 Jun 2021 05:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने साल 2021 के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने साल 2021 के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 12 सितंबर को  दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं परीक्षा पर अभी तक नहीं हुआ निर्णय, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन



आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होगी। यह एक कंप्यूटर आधिकारिक टेस्ट है। परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जून के अंतिम सप्ताह में आईसीएमआर और पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट www.icmr.nic.in है। जबकि, पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट  www.pgimer.edu.in है। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की संभावित तिथियां 1 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगी। परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: सरकार ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास होंगे छात्र
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें