10 से 17 दिसंबर तक हुई थी परीक्षा
सीएमए इंटर और सीएमए फाइनल दिसंबर सत्र की परीक्षाएं आईसीएमएआई ने 10 से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित की थीं। परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। ICMAI ने एक आधिकारिक नोटिस में बताया, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे। पहले 21 फरवरी 2025 को घोषित होने वाली तारीख अब 11 फरवरी 2025 को कर दी गई है। परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।"
CMA परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स
सीएमए इंटर परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, सीएमए फाइनल परीक्षा में प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
पिछले सत्र में, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 के लिए 11.06% उम्मीदवार पास हुए थे और ग्रुप 2 के लिए 28.87% उम्मीदवार सफल हुए थे। वहीं, फाइनल ग्रुप 1 का पास प्रतिशत 14.38% था और ग्रुप 2 में 14.02% उम्मीदवार पास हुए थे।
ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा 2024 के लिए आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। उसमें पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका ICMAI CMA परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना परिणाम देखें और इसे डाउनलोड कर लें।