फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्टूडेंट मेंटल हेल्थ वर्कशॉप करेगा आयोजित, जानें कैसे लें सकते हैं भाग

Wed, 05 Feb 2025 11:56 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Mental Health Workshop: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्टूडेंट मेंटल हेल्थ वर्कशॉप करेगा आयोजित। बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिस चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CBSE Mental Health Workshop - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Mental Health Workshop: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले सीबीएसई दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के प्रिंसिपल्स, काउंसलर्स और शिक्षकों के लिए छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर एक कार्यशाला आयोजित करेगा। इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंसीबीएसई एग्जाम 15 फरवरी से, परीक्षा से एक दिन पहले सेंटर जरूर दख लें; इन गाइडलाइन का करें पालन

कार्यक्रम का समय

सीबीएसई बोर्ड 12 फरवरी, 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला आयोजित करेगा। इस वर्कशॉप में भाग लेने वालों को कार्यशाला से पहले की औपचारिकताओं के लिए सुबह 9.30 बजे तक पहुंचना होगा।

कार्यशाला का उद्देश्य

इस कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कैसे करें और छात्रों को प्रभावी ढंग से आवश्यक मनोवैज्ञानिक सहायता कैसे प्रदान करें" पर व्यावहारिक रणनीति प्रदान करना है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, भागीदारी सीमित होगी और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को पुष्टिकरण ईमेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

 
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब नवीनतम समाचार अनुभाग के अंतर्गत उपलब्ध कार्यशाला नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां गूगल फॉर्म का लिंक उपलब्ध होगा।
  • अब गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद सबमिट करके उसका स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें