इसकी मदद से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने स्टूडेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर की आवश्यकता होगी। आईसीएमएआई की ओर से सीएमए इंटर और फाइनल दोनों स्तरों के नतीजे ग्रुप-वाइज और पेपर-वाइज अंकों के साथ जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कुल प्राप्तांक की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का पूरा आकलन कर सकें।
आईसीएमएआई ने सीएमए इंटर और फाइनल की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की थीं। वहीं, सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को संपन्न हुई थी, जिसका परिणाम पहले ही 8 जनवरी को घोषित किया जा चुका है।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार इन मानकों को पूरा करते हैं, उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का पास प्रतिशत
आईसीएमएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 सत्र में सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का पास प्रतिशत ग्रुप के अनुसार अलग-अलग रहा है। इंटर और फाइनल दोनों स्तरों पर कुछ छात्रों ने एक ग्रुप में सफलता पाई, जबकि कुछ उम्मीदवार दोनों ग्रुप पास करने में सफल रहे।
आंसर बुक वेरिफिकेशन का मौका
जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें उत्तर पुस्तिका की वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। आईसीएमएआई द्वारा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र 30 दिनों के भीतर अपनी आंसर शीट की जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने और छात्रों को संतोषजनक मूल्यांकन का मौका देने के उद्देश्य से की जाती है।