फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICIMOD: काठमांडू यूनिवर्सिटी को सौंपा गया एचयूसी, जानें आईसीआईएमओडी ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

Thu, 11 Dec 2025 04:00 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HUC Transfer Kathmandu University: आईसीआईएमओडी ने हिमालयन यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम को आधिकारिक तौर पर काठमांडू यूनिवर्सिटी को हस्तांतरित कर दिया है। जानिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट ने ऐसा क्यों किया?
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) ने हिमालयन यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम (HUC) का सचिवालय काठमांडू यूनिवर्सिटी (KU) को सौंप दिया है। आईसीआईएमओडी ने काठमांडू में अपने हेडक्वार्टर में आयोजित समारोह में एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किए।

क्या है आईसीआईएमओडी ?

आईसीआईएमओडी आठ हिमालयी देशों भारत, नेपाल, चीन, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार का एक अंतर-सरकारी संगठन है। हिमालयन यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम 100 से अधिक विश्वविद्यालयों का नेटवर्क है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी। जिसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों को जोड़ना था। क्षेत्रीय शोध और शिक्षा में सहयोग बढ़ाना और पर्वतीय विकास और जलवायु चुनौतियों पर संयुक्त अध्ययन करना, छात्रों व शोधकर्ताओं के लिए प्लेटफॉर्म बनाना भी था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़े: IIT Ropar: कौन हैं दिनकर गुप्ता? जिन्हें आईआईटी रोपड़ ने बनाया ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’, जानें इनके बारे में

काठमांडू यूनिवर्सिटी को ही क्यों सौंपा?

आईसीआईएमओडी के डायरेक्टर जनरल पेमा ग्यामत्सो के अनुसार, केयू एचयूसी को एक स्वतंत्र और क्षेत्रीय रूप से और मजबूत कंसोर्टियम के रूप में आगे बढ़ानें के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। काठमांडू यूनिवर्सिटी लंबे समय से पर्वत का अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान और जलवायु शोध में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। डायरेक्टर जनरल का मानना से इससे एचयूसी का स्वायत्त बनेगा। शैक्षणिक कार्य और सशक्त होगा। क्षेत्र में जो शोध कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति मिलेगी। साथ ही छात्रों और रिसर्चर को पहले से अधिक मौके मिलेंगे। 

ये भी पढ़े: Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्कूल में बम की धमकी, छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला; तलाशी जारी

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया

नेपाल में यूनाइटेड किंगडम के राजदूत रॉब फेन ने इसे शानदार निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि एचयूसी का केयू में ट्रांसफर होना हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के अकादमिक सुमदाय को और मजबूत करेगा। यह कदम उच्च शिक्षा, शोध और पर्वतीय विकास से जुड़े कार्यक्रमों के लिए नया सवेरा लाएगा। कहा कि इसका सीधा फायदा भारत, नेपाल समेत एचकेएच (हिंदू कुश हिमालय) देशों के छात्रों और पर्वतीय जलवायु अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओ को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें