नेपाल में चल रहा विरोध प्रदर्शन
नेपाल में विरोध प्रदर्शन उस समय शुरू हुए जब सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म नियामकीय अनुपालन का पालन नहीं कर रहे थे, लेकिन इस कदम को युवाओं ने सेंसरशिप मानते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आंदोलन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शासन से जुड़े मुद्दों पर बड़े प्रदर्शनों में बदल गया।
पहले भी स्थगित हुई थीं परीक्षाएं
दो दिन पहले भी आईसीएआई ने नोटिस जारी कर काठमांडू केंद्र पर 9 और 10 सितंबर को होने वाली सीए परीक्षा स्थगित की थी। संस्थान ने कहा था, “8 सितंबर 2025 को जारी महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/SEPTEMBER/2025/IV के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि नेपाल में चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के कारण 11, 12, 13, 14 और 15 सितंबर 2025 को होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं केवल काठमांडू (नेपाल) केंद्र पर स्थगित की जाती हैं।”