इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) ने पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स - इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (PCQ-IRM) के लिए ICAI CA नवंबर परीक्षा 2022 की तारीखों को स्थगित कर दिया है। परीक्षा अब 14, 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को होगी। इससे पहले, परीक्षाएं 1, 3, 5 और 7, 2022 को आयोजित होने वाली थीं।
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण चार्टर्ड एकाउंटेंट पोस्ट योग्यता पाठ्यक्रम परीक्षा – बीमा और जोखिम प्रबंधन (IRM) तकनीकी परीक्षा 1, 3, 5 और 7 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली तकनीकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा क्रमशः एक ही समय और एक ही स्थान पर 14, 16, 18 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ICAI ने आगे कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।