ICAI CA September Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को SSP ID या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को होगी, जबकि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 1, 3, 6, 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। इसमें अभ्यर्थी का नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथियां, परीक्षा सत्र, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा शुरू होने का समय शामिल होगा।