फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA September: आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी; देखें फाउंडेशन, इंटर और फाइनल कोर्स की तारीखें

Fri, 30 May 2025 08:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA September 2025 Exam: आईसीएआई ने सितंबर 2025 में होने वाली सीए परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
ICAI CA September 2025 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA September 2025 Exam Schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 30 मई 2025 को सितंबर 2025 में होने वाली सीए परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स सभी शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा ICAI द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर के माध्यम से की गई। आईसीएआई ने बताया कि परीक्षाएं देशभर में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की संख्या और स्थान अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की पूरी डेटशीट इस प्रकार है:

CA Final कोर्स

  • ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025
  • ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025

CA Intermediate कोर्स

  • ग्रुप I: 4, 7 और 9 सितंबर 2025
  • ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025

CA Foundation कोर्स

  • 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025
विज्ञापन

परीक्षा समय

परीक्षा पेपर समय
फाउंडेशन पेपर 1 और 2 दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाउंडेशन पेपर 3 और 4 दोपहर 2:00 से 4:00 बजे
इंटरमीडिएट सभी पेपर दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाइनल पेपर 1 से 5 दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
फाइनल पेपर 6 दोपहर 2:00 से 6:00 बजे

परीक्षार्थियों को प्रत्येक पेपर से पहले 1:45 PM से 2:00 PM तक 15 मिनट की एडवांस रीडिंग टाइम दी जाएगी, सिवाय फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 और MCQ आधारित सेक्शन में।

5 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा

आईसीएआई ने स्पष्ट किया कि 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के चलते कोई परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि यह एक राजपत्रित अवकाश है।  आईसीएआई  ने यह भी कहा कि यदि किसी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, तब भी परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

5 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सितंबर 2025 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
 
विवरण तिथि
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की शुरुआत 5 जुलाई 2025
बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025
विलंब शुल्क ₹600 या US $10 के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025
परीक्षा केंद्र / माध्यम में बदलाव के लिए करेक्शन विंडो 22 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें