फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Result 2021: आईसीएआई ने जारी किया सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Thu, 10 Feb 2022 03:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आईसीएआई परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट को अन्य आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org और icai.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है। 

विज्ञापन

सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा देश के 192 से अधिक जिलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 17 और 19 दिसंबर को आयोजित की गई थी। पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम परीक्षा 05 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। सभी छात्र जिन्होंने ईमेल के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए खुद रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना परिणाम आईसीएआई पर पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।   

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड काम में लेना होगा। छात्र इन वेबसाइटों में से किसी एक पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स दिसंबर 2021 एग्जाम के लिए परिणाम सभी वेबसाइटों पर उपलब्ध हो चुका है - 
  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org
  • icaiexam.icai.org

आईसीएआई सीए परिणाम 2021 कैसे देखें

  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : MP Board Exams 2022: एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं, 11वीं की डेट शीट जारी, परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीपीएससी और ओपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती, स्नातकों को मिलेगी सरकारी नौकरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें