इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI - Institute of Chartered Accountants of India) द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा (CA Final Exam 2019) के परिणाम जारी होने के संबंध में सूचना आई है। आईसीएआई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पुराने व नए पाठ्यक्रमों के लिए सीए परीक्षा के नतीजे गुरुवार 16 जनवरी 2020 या शुक्रवार 17 जनवरी 2020 को घोषित किए जाएंगे।
ये परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम देखने के अन्य तरीके भी यहां बताए जा रहे हैं।
आप एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को नीचे बताए गए तरीके का अनुसरण करना होगा।
फाइनल एग्जाम ओल्ड कोर्स के लिए -
CAFNOLD (स्पेस) 6 डिजिट का अपना रोल नंबर लिखें और 57575 पर भेज दें। उदाहरण के लिए - CANFOLD 000135
फाइनल एग्जाम न्यू कोर्स के लिए -
CAFNLNEW (स्पेस) 6 डिजिट का रोल नंबर लिखकर 57575 पर भेज दें।
ये भी पढ़ें : कभी होटलों में करते थे वेटर का काम, आज हैं IAS अधिकारी, सातवीं बार में मिली सफलता
इतना ही नहीं, आईसीएआई ने कहा है कि जो अभ्यर्थी अपना परिणाम ई-मेल के जरिए मंगाना जाहते हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से अपील दर्ज कर सकते हैं। ये प्रक्रिया 19 जनवरी 2020 से शुरू की जा रही है।
किसी तरह की परेशानी होने पर या अन्य मदद के लिए अभ्यर्थी आईसीएआई द्वारा जारी इन ई-मेल आईडी व हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं -
फाउंडेशन कोर्स के लिए ईमेल आईडी -
foundation_examhelpline@icai.in
फाइनल एग्जाम के लिए ईमेल आईडी -
final_examhelpline@icai.in Intermediate
आईपीसी के लिए ईमेल आईडी -
intermediate_examhelpline@icai.in
हेल्पलाइन नंबर्स -
0120 3054 851, 852, 853, 854 व 835
या फिर
0120 4953 751,752, 753 व 754
बता दें कि आईसीएआई सीए की परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2019 को आयोजित की गई थी।