फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 2020: बोर्ड ने दी जरूरी जानकारी, यहां है परीक्षा का पूरा कार्यक्रम

Tue, 07 Jan 2020 04:07 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uk board - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
UK BOARD 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए UBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 की समय सारणी जारी कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सोमवार शाम को जारी कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • बता दें कि परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक खत्म होंगी।
  • इस साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल दो लाख 71 हजार 415 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
  • परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
  • सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा तारीखों का एलान किया गया।
  • दो मार्च से इंटरमीडिएट और तीन मार्च से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होकर एक साथ 25 मार्च को खत्म होंगी। 

2,71,415 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे -

  1. बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 150289 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
  2. इनमें 77263 छात्र और 73026 छात्राएं होंगी।
  3. इंटरमीडिएट में कुल 121126 परीक्षार्थी रहेंगे।
  4. इनमें 59165 छात्र और 61961 छात्राएं होंगी।
  5. गत वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल 274781 परीक्षार्थी थे।
  6. पिछली बार की तुलना में इस बार 3366 परीक्षार्थी कम हैं।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी -

बोर्ड सचिव तिवारी ने बताया कि सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हरिद्वार और सबसे कम चंपावत जिले में हैं। दूसरी ओर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 25 फरवरी तक संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में अपर सचिव एनसी पाठक, बीएमएस रावत, डॉ. नंदन नेगी, बीडी अंडोला, कुबेर कड़ाकोटी, बीसी उप्रेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनके जोशी, राजीव रावत आदि रहे।  

2019 में ऐसा रहा था परिणाम

2019 के परिणामों में 12वीं में शताक्षी तिवारी 98 फीसदी अंकों के साथ तो 10वीं में अनंता सकलानी 99 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। परिणाम तीस मई को सुबह 10:30 बजे परिषद के सभागार में निदेशक आरके कुंवर द्वारा घोषित किया गया था।

2019 में इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 80.13 फीसदी रहा था। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.29 और बालिकाओं का 83.79 फीसदी था। वहीं दसवीं का कुल परीक्षाफल 76.43 प्रतिशत था। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.60 और बालिकाओं का 82.47 फीसदी था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं के छात्रों के लिए-




12वीं के छात्रों के लिए-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें