ICAI CA November Final Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है, जो उम्मीदवार सीए फाइनल परीक्षा के नवंबर सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई के बयान में कहा गया है, "यह 20 दिसंबर 2024 की महत्वपूर्ण घोषणा के क्रम में है, छात्र, सदस्य और अन्य हितधारक ध्यान दें कि नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं यानी अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT) और बीमा और जोखिम प्रबंधन तकनीकी परीक्षा (IRM) का परिणाम आज यानी गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को रात 11 बजे (IST) घोषित होने की संभावना है।"