अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को फिजिकल एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। गौरतलब है कि संस्थान 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक CA 2020 के लिए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं की तारीख की घोषणा ICAI ने 13 अक्तूबर को की थी।
ऐसे डाउनलोड करें ICAI CA एग्जाम एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icai.org है।
-यहां अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।