फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Mock Test 2026: सीए नवंबर फाइनल के लिए मॉक टेस्ट सीरीज जारी, कब होगी शुरुआत? नोट करें पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Aug 2026 07:30 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Mock Test 2026: आईसीएआई ने नवंबर 2026 सीए फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली सीरीज 9 सितंबर और दूसरी 23 सितंबर से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Mock Test 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 10 अगस्त 2026 को नवंबर 2026 सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपनी तैयारी और समय प्रबंधन को परखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


आईसीएआई के बोर्ड ऑफ स्टडीज (अकादमिक) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 की शुरुआत 9 सितंबर 2026 से होगी। वहीं सीरीज 2 का पहला पेपर 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

दोनों सीरीज में कब होगा कौन-सा पेपर?

मॉक टेस्ट दोनों सीरीज में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।

सीरीज 1 का शेड्यूल
तारीख पेपर
9 सितंबर 2026 पेपर 1: फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
11 सितंबर 2026 पेपर 2: एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट
15 सितंबर 2026 पेपर 3: एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स
17 सितंबर 2026 पेपर 4: डायरेक्ट टैक्स लॉज एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन
19 सितंबर 2026 पेपर 5: इनडायरेक्ट टैक्स लॉज
21 सितंबर 2026 पेपर 6: इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस
 

सीरीज 2 का शेड्यूल
तारीख पेपर
23 सितंबर 2026 पेपर 1: फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
26 सितंबर 2026 पेपर 2: एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट
28 सितंबर 2026 पेपर 3: एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स
30 सितंबर 2026 पेपर 4: डायरेक्ट टैक्स लॉज एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन
3 अक्तूबर 2026 पेपर 5: इनडायरेक्ट टैक्स लॉज
5 अक्तूबर 2026 पेपर 6: इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस

मॉक टेस्ट कैसे और कहां होंगे?

आईसीएआई के अनुसार मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएंगी। जो विद्यार्थी ऑफलाइन यानी भौतिक माध्यम से मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र की संबंधित आईसीएआई शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित तारीख को सुबह 9:30 बजे तक बोर्ड ऑफ स्टडीज नॉलेज पोर्टल/बोर्ड ऑफ स्टडीज मॉक टेस्ट पेपर पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आंसर की कब जारी होगी?

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रश्नपत्र डाउनलोड करके निर्धारित समय के भीतर मॉक टेस्ट हल करें। संबंधित पेपर शुरू होने की तारीख और समय से 48 घंटे के भीतर उसकी आंसर की भी अपलोड कर दी जाएगी।

इसके बाद विद्यार्थी अपने उत्तरों का आंसर की से मिलान करके अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे। इससे उन्हें परीक्षा से पहले अपनी कमजोरियों को पहचानने और उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें