ICAI CA May June 2023 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सीए मई-जून 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार मई/जून 2023 के लिए परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं उन्हें सीए की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाकर आवेदन करना होगा। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 है। इसके बाद उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 03 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने फाइनल, इंटरमीडिएट, फाउंडेशन - मई/जून 2022 आवेदन पत्र में 04 मार्च से 10 मार्च तक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों के फोटो और हस्ताक्षर वाले प्रवेश पत्र भी आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले eservices.icai.org पर उपलब्ध किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर स्टूडेंट टैब पर फिर परीक्षा पर क्लिक करें।
- eservices.icai.org पर लॉग इन करें।
- आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) जारी कर दिया गया है। ICAI की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। ICAI द्वारा CA फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर में कई स्थानों पर आयोजित की गई थी।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले फाउंडेशन कोर्स में दाखिला लेने के पात्र हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। सीए फाउंडेशन परीक्षा चार पेपरों - पेपर एक और पेपर दो दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और पेपर तीन और पेपर चार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए गए थे।