फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2023 Tips: पढ़ते समय आने लगती है नींद,नहीं लगता मन तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये खास मंत्र

Fri, 03 Feb 2023 09:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो

सार

मुरादाबाद। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। विद्यार्थी दिन-रात परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में पढ़ते समय थोड़ा सा भी शोरगुल उनकी एकाग्रता को भंग कर सकता है। इ
विज्ञापन
up board exam tips 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। विद्यार्थी दिन-रात परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में पढ़ते समय थोड़ा सा भी शोरगुल उनकी एकाग्रता को भंग कर सकता है। इसलिए अभिभावक शांत माहौल बनाने का ध्यान रखें। इसके अलावा बच्चों को रात दस बजे तक सोने और सुबह चार बजे जागने के लिए प्रेरित करें। ये बातें विद्यार्थियों और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान करते हुए मंडलीय मनोविज्ञान विभाग के अधिकारी डॉ. कुमार मंगलम सारस्वत ने कहीं हैं।
विज्ञापन

 

केस संख्या एक

दीनदयाल नगर निवासी कक्षा 10 की छात्रा ने बताया कि उसकी मम्मी एक निजी कंपनी में कार्य करती हैं। पिछले दिनों उनका तबादला काशीपुर हो गया है। जब भी वह पढ़ाई करने बैठती है तो उसको अपनी मम्मी की याद आने लगती है। घर पर उसकी दादी, भाई और पापा हैं। कई बार उसको रोना भी आता है, क्योंकि उसे बहुत से घरेलू कार्य भी करने पड़ रहे हैं, जो उसकी मम्मी किया करती थीं।

एक्सपर्ट के सुझाव

  • जहां तक संभव हो अपने आपको पढ़ाई में बिजी रखें।
  • यह सोचकर पढ़ें कि उसकी मम्मी उसका करियर और जिंदगी संवारने के लिए दूसरे शहर में रहकर नौकरी कर रही हैं।उसकी अच्छी पढ़ाई और परीक्षा के अच्छे अंक उसकी मम्मी को सबसे ज्यादा खुशी मिलेगी।
  • थोड़े बहुत कार्यों से बिल्कुल न घबराएं। उसमें अपने भाई और पिता की भी मदद लें। पढ़ाई और घरेलू कामकाज में सामंजस्य  बनाकर चलें।
  • वास्तव में ऐसा समय ही व्यक्तित्व को निखार कर उसकी वास्तविक शक्ति का एहसास भी कराता है।

केस संख्या दो

पानदरीबा निवासी कक्षा 10 के छात्र ने बताया कि वह पहली बार बोर्ड की परीक्षा देगा। उसके घर में एक ही कमरा है और उसके छोटे भाई बहन अक्सर उसके पढ़ने के समय शरारत, लड़ाई-झगड़ा आदि करते  हैं। इसकी वजह से उसको पढ़ाई में बहुत परेशानी होती है। इससे वह चिड़चिड़ा हो गया है।
 

एक्सपर्ट के सुझाव

  • भाई बहनों के ऐसे  व्यवहार के वास्तविक कारण का  पता लगाएं और उसे कम करने में अपने माता-पिता की सहायता लें।
  • अपने भाई-बहन को प्यार से बोर्ड परीक्षा और उसके अंकों का महत्व बताएं और समझाएं कि पढ़ाई जरूरी क्यों है।
  • अगर संभव हो तो अपने किसी मित्र के साथ उसके घर पर ग्रुप स्टडी करें।
  • विद्यालय में खाली समय का उपयोग अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए कर सकते हैं।
  • अपनी पढ़ाई के समय को इस प्रकार निर्धारित करें कि वह उसके भाई बहनों की पढ़ाई का या उनके सोने का समय हो।

केस संख्या तीन

चंदौसी निवासी कक्षा 12 के छात्र ने बताया कि जैसे ही वह पढ़ाई करने के लिए किताब खोलता है, उसको थोड़ी देर में झपकी और फिर नींद आने लगती है। हालांकि वह सोना नहीं चाहता, फिर भी नींद पर उसका नियंत्रण नहीं रहता। इसके कारण टेस्ट में उसके नंबर भी  कम आए हैं और उसके मम्मी-पापा उसको डांटते रहते हैं।
विज्ञापन

एक्सपर्ट के सुझाव

  • पढ़ाई को कभी भी बोझ समझकर नहीं बल्कि रोचक बनाकर पढ़ें।

  • कठिन विषय से शुरुआत करें और जब मन ऊबने लगे तब आसान और रुचिकर विषय पढ़ें।

  • पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक अवश्य लेते रहें।

  • झपकी या नींद महसूस होने पर ताजा पानी से मुंह धो लें।

  • बिस्तर पर लेट कर, रजाई या कंबल ओढ़ कर पढ़ाई ना करें। जहां तक संभव हो मेज कुर्सी पर बैठकर ही करें।

  • पढ़ाई की जगह पर  रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें,अंधेरी जगह पर पढ़ाई करने पर भी कई बार नींद या झपकी आने लगती है।

  • पर्याप्त नींद लें, लेकिन अधिक नींद पढ़ाई और करियर के लिए खतरनाक हो सकती है।

  • सुपाच्य और ऊर्जा से भरपूर भोजन करें। हरी पत्तेदार सब्जियां,फल, सलाद, मेवों इत्यादि को अपने आहार में शामिल करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें