फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Result: इंटर में 9.39% अभ्यर्थी सफल, फाउंडेशन में 19.23% छात्र उत्तीर्ण; देखें श्रेणीवार पास प्रतिशत

Sun, 08 Mar 2026 02:03 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Result 2026: भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान ने सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार इंटर में 9.39% और फाउंडेशन में 19.23% अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट (जनवरी 2026) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
जारी आंकड़ों के अनुसार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत 9.39% रहा, जबकि सीए फाउंडेशन परीक्षा में 19.23% उम्मीदवार सफल हुए। संस्थान ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ग्रुप-I, ग्रुप-II और दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किया है। 

क्या रहा सीए इंटर का पास प्रतिशत?

समूह उपस्थित हुए उम्मीदवार उत्तीर्ण उम्मीदवार उत्तीर्ण प्रतिशत
समूह I 1,05,526 14,733 13.96%
समूह II 69,477 10,798 15.54%
दोनों समूह 41,798 3,924 9.39%


सीए फाउंडेशन का उत्तीर्ण प्रतिशत

लिंग उपस्थित हुए उम्मीदवार उत्तीर्ण उम्मीदवार उत्तीर्ण प्रतिशत
पुरुष 57,238 11,523 20.13%
महिला 52,456 9,576 18.26%
कुल 1,09,694 21,099 19.23%

विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए आवश्यक अंक

नियमों के अनुसार CA परीक्षा पास करने के लिए सख्त मानदंड तय किए गए हैं। उम्मीदवार को हर विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक हासिल करना जरूरी होता है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में सफल माना जाता है।

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?

CA फाउंडेशन पास करने वाले छात्र अब CA इंटरमीडिएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं CA इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पास करने वाले छात्र अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (आर्टिकलशिप) शुरू कर सकते हैं, जिसके बाद वे CA फाइनल परीक्षा की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें