फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2021 के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Fri, 26 Mar 2021 08:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित
  • परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2021 में किया गया था
विज्ञापन
ICAI CA Intermediate Result Declared - फोटो : ICAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीएआई की ओर से शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2021 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट यहां दिए गए लिंक के जरिये देख सकते हैं। आईसीएआई के द्वारा सीए  इंटरमीडिएट (IPC) (Old) परीक्षा: जनवरी 2021, इंटरमीडिएट (New) परीक्षा: जनवरी 2021, इंटरमीडिएट (IPC) (Old) परीक्षा: जनवरी 2021 और इंटरमीडिएट (New) परीक्षा: जनवरी 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 

परिणाम जारी होने की जानकारी आईसीएआई के सीसीएम धीरज कुमार की ओर से ट्वीट कर दी गई है। 

विज्ञापन



 

इन स्टेप्स से देख सकते हैं रिजल्ट
  1. सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  3. इस स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखाई देगा।
  4. कैप्चा कोड डालने के बाद चेक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट 2021 दिखने लगेगा।
  6. उम्मीदवार अपने रिजल्ट की प्रति का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने का आसान तरीका और सीधे लिंक भी अगली स्लाइड में दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2021 में किया गया था। वहीं अब, मार्च में रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने का आसान तरीका और सीधे लिंक भी यहां दिए गए हैं।

सीधे इन लिंक से देखें रिजल्ट
  1. Intermediate (IPC) (Old) Examination : January 2021
  2. Intermediate (New) Examination : January 2021
  3. Intermediate (IPC) (Old) Examination - UNITS : January 2021
  4. Intermediate (New) Examination - UNITS : January 2021
यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड : जानिए कहां जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे दिन ठप पड़ी है वेबसाइट

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें