फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Foundation Result: कब जारी होंगे जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे? जानें संभावित तारीख

Mon, 03 Mar 2025 05:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Foundation Results 2025: जनवरी सत्र की सीए इंटर, फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। सीए खंडेलवाल द्वारा साझा जानकारी और आईसीएआई के हालिया नोटिस के अनुसार, जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA January Result 2025: चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाउंडेशन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

रिजल्ट की संभावित तिथि

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जनवरी 2025 सत्र के लिए मार्च के पहले सप्ताह में सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है।

इस संबंध में जानकारी आईसीएआई की केंद्रीय परिषद (CCM) के सदस्य धीरज खंडेलवाल ने साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी कि सीए इंटर और सीए फाउंडेशन परीक्षा (25 जनवरी) का परिणाम मार्च के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

संस्थान की ओर से हाल ही में नोटिस जारी कर परिणाम जारी होने की संभावित तारीख बताई गई थी। आईसीएआई के हालिया नोटिस के अनुसार, जनवरी सत्र की सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 4 मार्च को जारी कर सकता है।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2025

परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष, आईसीएआई ने 7 फरवरी 2024 को दिसंबर 2023/जनवरी 2024 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।

आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा शेड्यूल

आईसीएआई ने सीए मई 2025 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार:
  • सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा: 15, 17, 19 और 21 मई 2025
  • सीए इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा: 3 मई से 14 मई 2025

आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 1 मार्च 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2025
  • लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2025: कैसे चेक करें

  • सबसे पहले icai.nic.in. वेबसाइट पर जाएं।
  • "सीए फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें