फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exam Postponed: कर्नाटक आम चुनाव के कारण टाली गई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा, जानें अब कब होगी?

Sat, 01 Apr 2023 07:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कर्नाटक में सीए मई 2023 की परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 10 मई, 2023 को आयोजित होने वाली थी जो अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ICAI CA Inter May 2023 Exam Postponed - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Inter May 2023 Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कर्नाटक में सीए मई 2023 की परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 10 मई, 2023 को आयोजित होने वाली थी जो अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

आईसीएआई की ओर से एक अप्रैल, 2023 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

 

आईसीएआई की ओर से बताया गया कि कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, गडग, हासन, हावेरी, हुबली, कलबुर्गी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, सिरसी, तुमकुरु, उडुपी और विजयपुरा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 मई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और उक्त पेपर की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को होगी। 
 
विज्ञापन

सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड अलग से जारी नहीं किए जाएंगे। 20 मई की परीक्षा के लिए भी यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा अन्य शहरों और तारीखों के लिए परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें