फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी आवेदन फॉर्म में संशोधन प्रक्रिया शुरू, जानें क्या-क्या बदल सकते हैं?

Sat, 01 Apr 2023 04:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023 Application Correction Edit Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से शनिवार, एक अप्रैल, 2023 को CUET UG 2023 के लिए करेक्शन विंडो यानी त्रुटि सुधार और आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 Application Correction Edit Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से शनिवार, एक अप्रैल, 2023 को CUET UG 2023 के लिए करेक्शन विंडो यानी त्रुटि सुधार और आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जो उम्मीदवार स्नातक दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे इसे NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac के माध्यम से कर सकते हैं।  

 

विज्ञापन

CUET UG 2023: तीन अप्रैल से पहले करना होगा सुधार

एनटीए  की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, करेक्शन विंडो तीन अप्रैल, 2023 तक खुली रहेगी। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क जहां भी लागू होगा, उसका भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा या तो क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

 

CUET UG 2023: इनमें कर सकते हैं बदलाव

उम्मीदवार अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10वीं, 12वीं का विवरण, परीक्षा शहर चयन, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी में परिवर्तन कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, ई-मेल पता और स्थायी व वर्तमान पता बदल कर उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय/ कार्यक्रम/ पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषय/ परीक्षा को संपादित करने का विकल्प सुधार अवधि यानी तीन अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध रहेगा।

 

विज्ञापन

CUET UG 2023: 21 मई होनी है सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 मई, 2023 से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत और विदेशों के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें