ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार CA इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत 9.39% रहा, जबकि CA फाउंडेशन परीक्षा में 19.23% उम्मीदवार सफल हुए। संस्थान ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ग्रुप-I, ग्रुप-II और दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किया है।