परीक्षा पैटर्न
सीए फाउंडेशन परीक्षा में चार पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2 सब्जेक्टिव टाइप होंगे और पेपर 3 और पेपर 4 ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। प्रत्येक पेपर में 100 अंकों का वेटेज होता है, जो पूरी परीक्षा के लिए कुल 400 अंकों का होता है। नेगेटिव मार्किंग केवल ऑब्जेक्टिव पेपर पर लागू होती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाता है।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर कुल 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी icai.org पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- विवरण की जांच करने के बाद, उसे डाउनलोड करें।
- के आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं।