परीक्षा स्थल और समय
परीक्षाएं पहले की तरह ही केंद्र डी.ए.वी. सुशील केडिया विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, जवालाखेल, ललितपुर, काठमांडू (नेपाल) में होंगी। समय भी वही रहेगा- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (IST)। हालांकि, CA फाइनल पेपर-6 की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे (IST) रहेगा। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किया गया संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) इन नई तिथियों के लिए भी मान्य रहेगा।