इससे पहले देशभर में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं। वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान भी बेहाल और लाचार नजर आ रहे हैं। ऐसेे हालातों के मद्देनजर, आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा को मई 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था।
संस्थान ने कहा, सीए इंटर की परीक्षा 22 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी और सीए की फाइनल परीक्षा 21 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा की नई तारीखें अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने से कम से कम 25 दिन पहले टाइमटेबल की घोषणा कर दी जाएगी।
बनना चाहते हैं सीए तो ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं।
- सीए पोर्टल पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें।
- अब ऑनलाइन फीस सबमिट कर लें।
- फॉर्म सबमिट कर लें।
- अब इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।