कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित मामलों को देखते हुए सरकार बड़े-बड़े कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें कि अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI ) ने मई में होने वाली CA परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके लिए ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया गया है, जो आपको आगे पढ़ने को मिलेगा।