फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई सीएस 2021: दिसंबर सत्र के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, 16 अगस्त तक करें अप्लाई

Sun, 08 Aug 2021 11:54 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीएआई सीएस परीक्षा 2021 के लिए 16 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आईसीएआई सीएस परीक्षा 2021 के दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर 16 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कोरोना की वजह से लिया यह निर्णय
बता दें कि आईसीएआई ने देश में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए शनिवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फाउंडेशन कोर्स में दाखिले के लिए दिसंबर 2021 में होने वाली फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने के लिए समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। ताकि अभ्यर्थी को किसी भी कठनाईयों का सामना न करना पड़े। 

आईसीएआई सीए परीक्षा 2021 तिथि

 

 परीक्षा  तिथि
आईसीएआई सीए दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2021

आईसीएआई सीएस द्वारा जारी अपने आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन छात्रों को अपनी परीक्षा की मार्कशीट अतिरिक्त सचिव, परीक्षा विभाग, 2021 को भेजनी है, वे 10 सितंबर, 2021 तक ऐसा कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए परीक्षा 2021: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • पोर्टल सीए पर क्लिक करें।

  • परीक्षा के लिए पंजीकरण करने हेतु अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा।

  • इसके बाद आवेदन पत्र का भुगतान कीजिए।

  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रख सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें