ICAI CA November 2023 Session: परीक्षा तिथियां
आईसीएआई का सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1, 3, 5 और 7 नवंबर, 2023; और ग्रुप 2 के लिए परीक्षाएं 9, 11, 14, और 16 नवंबर, 2023 को निर्धारित की गईं हैं। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4, और 6 नवंबर, 2023; और ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 13, और 15 नवंबर, 2023 तक होनी है जबकि आईसीएआई सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 24, 26 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएंगी।
ICAI CA November 2023 परीक्षा अवधि
आईसीएआई सीए फाउंडेशन पेपर 1 और 2 की परीक्षा तीन घंटे की होगी और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी, जबकि पेपर 3 और 4 की परीक्षा दो घंटे की होगी और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा तीन घंटे की होगी और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। सीए फाइनल पेपर 1 से 5 और 7, 8 की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पेपर 6 के लिए दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।