फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS SO परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें कब तक कर पाएंगे डाउनलोड

Thu, 12 Dec 2019 02:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ibps
विज्ञापन
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने IBPS SO एडमिट कार्ड 2019 आज, 12 दिसंबर, 2019 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 12 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2019 तक एडमिट कार्ड उपलब्ध है। IBPS SO 2019 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 और 29 दिसंबर, 2019 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नागरिकता मामले पर सदन में क्यों हुआ पाकिस्तान के कानून मंत्री का जिक्र

IBPS SO एडमिट कार्ड 2019: कैसे डाउनलोड करें 
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर  जाएं ।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध IBPS SO एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें  ।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • लॉगइन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
IBPS SO 2019 परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS SO 2019 भर्ती अभियान संगठन में विशेषज्ञ अधिकारी के 163 पदों को भरेगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। अनुसूची के अनुसार, मुख्य परीक्षा 25 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी।

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोज करने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- LIC में मिल रहा है सात लाख से ज्यादा का पैकेज, प्रबंधक के पद खाली

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें