फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS SO 2023 Interview Admit Card: आईबीपीएस ने जारी किया इंटरव्यू राउंड के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

Mon, 20 Feb 2023 01:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS SO 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग प्रोफेशनल्स, (आईबीपीएस) ने इंटरव्यू राउंड के लिए IBPS SO 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS SO 2023 Interview Admit Card Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग प्रोफेशनल्स, (IBPS) ने इंटरव्यू राउंड के लिए IBPS SO 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स परीक्षा पास की है, वे अब इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हो सकेंगे। आईबीपीएस एसओ कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईबीपीएस कॉल लेटर 17 फरवरी, 2023 को जारी किया गया था। यह 04 मार्च, 2023 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। इंटरव्यू फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह तक आयोजित किए जाएंगे।

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित कॉल लेटर का प्रिंटआउट अपने इंटरव्यू केंद्र पर ले जाएं। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के बिना इंटरव्यू राउंड और व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

आईबीपीएस एसओ भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 710 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 44 रिक्तियां आईटी अधिकारी के पद के लिए हैं। कृषि क्षेत्र अधिकारी के लिए 516, राजभाषा अधिकारी के लिए 25, विधि अधिकारी के लिए 10, मानव संसाधन / कार्मिक अधिकारी के लिए 15 और विपणन अधिकारी के लिए 100 पद हैं।
 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीआरपी स्पेशलिस्ट ऑफिसर कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • आपका आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें