IBPS RRB PO परीक्षा के स्कोर कार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने स्कोरकार्ड को देख सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें कि आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 की प्राथमिक परीक्षा का परिणाम 16 सितंबर, 2019 को जारी किया था। 3, 4 और 11 अगस्त, 2019 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थीं।
इस वर्ष, बैंक विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल 1, 2 और 3 के पदों के लिए कुल 8400 रिक्तियों की भर्ती करेगा।
आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (पीओ) 2019 ऐसे देख सकेंगे अपने स्कोर कार्ड-
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. उसके बाद IBPS RRB PO प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को अपने स्कोर कार्ड दिखेंगे।
5. स्कोर कार्ड को देखें और भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी रखें।
ये भी पढ़ें : CBSE दे रहा है स्कॉलरशिप, ये योग्यता है तो करें आवेदन
स्कोर कार्ड जारी हुए या नहीं, देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।