IBPS RRB PO Prelims 2023 Admit Card Out: बैंकिंग कार्मिक चयन निकाय (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन वैध आईडी प्रमाण के साथ अपने प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी ले जानी होगी। परीक्षाएं अगस्त और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XII पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।