फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, तीन अक्तूबर तक कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 26 Sep 2025 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीन अक्तूबर तक रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को हुई थी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आज, 26 सितंबर 2025 को पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और क्वालिफाई करने की स्थिति दी गई है। यह रिजल्ट 3 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

12 अक्तूबर को होगी मुख्य परीक्षा

आईबीपीएस ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार IBPS PO मेंस परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को होगी। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों- प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल में पूरी की जाती है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार अब मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

IBPS PO Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए IBPS PO Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें