फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: आज रात आठ बजे से पहले-पहले करें रिपोर्टिंग, कल से शुरू होगा नीट यूजी काउंसलिंग का तीसरा राउंड

Fri, 26 Sep 2025 04:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025: एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग की रिपोर्टिंग के लिए 26 सितंबर शाम 8 बजे तक की मौहतल दी है। कर दी है। 31,877 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुईं। अब राउंड 3 काउंसलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी और चॉइस लॉकिंग 5 अक्तूबर तक होगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 की राउंड 2 काउंसलिंग के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। यह फैसला उन उम्मीदवारों और कॉलेजों के आग्रह पर लिया गया, जो निर्धारित समय पर MCC पोर्टल पर आवंटित उम्मीदवारों की जानकारी अपलोड नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार अब ऑनलाइन रिपोर्टिंग की नई अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025, शाम 8 बजे तय की गई है। कॉलेजों को इस समयसीमा के भीतर सभी प्रवेश MCC पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर संबंधित एडमिशन को “नल एंड वॉइड” माना जाएगा और बाद में किसी तरह का सुधार संभव नहीं होगा।


इससे पहले रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2025 थी। राउंड 2 सीट आवंटन का परिणाम 17 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था। इस चरण में कुल 31,877 उम्मीदवारों को देशभर के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में सीटें आवंटित की गईं। इनमें से 2,420 उम्मीदवारों को अपग्रेडेशन का लाभ मिला, जबकि शीर्ष स्कोर करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी पुरानी सीटें बरकरार रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से शुरू होगा तीसरा राउंड

अब एमसीसी 27 सितंबर 2025 से नीट यूजी 2025 की राउंड 3 काउंसलिंग शुरू करेगा। सीट मैट्रिक्स कल जारी किया जाएगा। राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से 5 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार 5 अक्तूबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद लॉक कर पाएंगे।

रिपोर्टिंग के समय जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल, डेंटल या नर्सिंग कॉलेज में रिपोर्टिंग करते समय मूल दस्तावेजों के साथ उनकी सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी। इनमें शामिल हैं:
  • एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
  • एनटीए द्वारा जारी नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • एनटीए द्वारा जारी रिजल्ट/रैंक लेटर
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में जन्मतिथि का उल्लेख न हो)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
  • पासपोर्ट आकार की 8 फोटो (वही जो आवेदन पत्र में लगाई गई हों)
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
  • OCI/PIO/विदेशी उम्मीदवारों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र/कार्ड नंबर
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें