फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Prelims Result 2020: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Fri, 15 Jan 2021 10:18 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईबीपीएस
विज्ञापन

IBPS PO Prelims Result 2020: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO प्रीलिम्स 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट 20 जनवरी तक देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढें-Sarkari Naukri LIVE 2021: SAIL, DRDO, CEERI जैसे कई बड़े विभागों में नौकरियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी


IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 5 से 6 जनवरी तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी।  इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न बैंकों में 1417 पदों को भरा जाएगा। जिनमें आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि शामिल हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अब आईबीपीएस मुख्य परीक्षा देंगे। मुख्य परीक्षा पहले 28 नवंबर को शेड्यूल हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अभी तक मुख्य परीक्षा की तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, IBPS RRB मुख्य परीक्षा 30 जनवरी  को आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Govt Jobs 2021: एक ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर ही मिलेगी सरकारी नौकरी, सैलरी 77000 तक


ऐसे देखें IBPS पीओ का रिजल्ट

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-होमपेज पर आपको IBPS पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट लिंक मिलेगा।
-अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का डालकर लॉगिन करें
-आपका IBPS RRB पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

इस परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी या हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें