23 सितंबर से होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ परीक्षा 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। अगर परीक्षा के समय अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड पर लिखी होगी ये जानकारी
आईबीपीएस पीओ परीक्षा एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र और पता, पोस्ट नाम, परीक्षा केंद्र कोड, लिंग (पुरुष/महिला), आवेदक का फोटो, जन्म की तारीख, वर्ग, परीक्षा दिवस निर्देश आदि जानकारी लिखी होगी।