IBPS PO Admit Card: 26 नवंबर को होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस पीओ का परिणाम दो नवंबर को घोषित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब आईबीपीएस मेन 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके बाद साक्षात्कार का दौर होगा। आईबीपीएस पीओ परीक्षा की तारीख 26 नवंबर है। उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख तक हॉल टिकट डाउनलोड करने की अनुमति होगी।
IBPS PO Admit Card: यह होगा परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 25 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन की परीक्षाओं को दो भागों में सेक्शन ए और सेक्शन बी में विभाजित किया गया है। दोनों सेक्शन (ए और बी) में सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। कुछ प्रश्न 2 अंक के होंगे और कुछ प्रश्न 1 अंक के होंगे।
IBPS PO Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार 26 नवंबर, 2022 से पहले आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें।
- अंग्रेजी या हिंदी का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉग-इन करें।
- आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- विवरण जांचें और डाउनलोड करें।