फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: विनीत जोशी बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, आईएएस मनोज आहूजा की जगह लेंगे

Mon, 14 Feb 2022 10:50 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईएएस विनीत जोशी वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अब वह सीबीएसई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Vineet Joshi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को आज 14 फरवरी, 2022 से तत्काल प्रभाव से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी इस पद पर आईएएस मनोज आहूजा का स्थान ग्रहण करेंगे। इस बात की सूचना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जारी की है। 

विज्ञापन

दो कार्यभार संभालेंगे
आईएएस विनीत जोशी वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अब वह सीबीएसई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे। जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि  मनोज आहूजा, आईएएस (ओआर: 1990) को अध्यक्ष, सीबीएसई के पद से  14.02.2022 को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह विनीत जोशी अतिरिक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 
विज्ञापन

1992 बैच के अधिकारी हैं विनीत जोशी
विनीत जोशी मणिपुर 1992 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के  निकाय सदस्य भी हैं। वह, तत्काल प्रभाव से सीबीएसई के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। उनके पास कई बड़े शिक्षा निकायों में कार्य करने का अनुभव है। यह बोर्ड के लिए अच्छी बात साबित हो सकती है। वहीं, आईएएस मनोज आहूजा 1990 बैच के ओडिशा कैडर के सिविल सेवक हैं। उन्हें 12 मई, 2022 को सीबीएसई के अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। सोमवार 14 फरवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। वह, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के विशेष निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं । उन्हें अब कृषि मंत्रालय में विशेष नियुक्ति दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें