भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु 2022 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अग्निवीर वायु (IAF Agniveer Vayu 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 7 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है। आईएएफ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। उम्मीदवार 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
Agniveervayu recruitment 2023: उम्मीदवारों की आयु सीमा
27 जून 2002 और 27 दिसंबर 2005 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार अग्निवीर वायु 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। नामांकन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
Agniveervayu recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता मुख्य तौर पर मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास है। इसमें भी इंग्लिश विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। इसके लिए भी शैक्षिक योग्यता को लेकर बहुत सी अर्हताएं हैं जिनके विषय में पता करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 250 रुपए शुल्क देना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी माध्यम से हो सकता है।
Agniveervayu recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया में चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, दूसरे चरण में भी ऑनलाइन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। साथ ही एडेप्टेबिलिटी टेस्ट वन और टू होगा और तीसरे चरण में मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट फरवरी में प्रकाशित होगी। आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी हो। वे सीना 5 सेमी फुला सके।
एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की यह दूसरी बार भर्ती
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की यह दूसरी बार भर्ती निकली है।
भर्ती से जुड़ी अन्य बातें
- वायुसेना अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
- अग्निवीर ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे।
- सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
- अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।