भारतीय वायुसेना ने कुछ समय पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसके मुताबित आवेदन 15 जून से शुरू हो गए थे। वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर उम्मीदवार अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। एफकैट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in है। बता दें कि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2020 तय है। यानी अब उम्मीदवार के पास ज्यादा समय नहीं है। भारतीय वायु सेना में महिलाओं को ऑफिसर के पद पर चुना जा रहा है। उनको विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी पढ़ें यहां...
पद: एएफसीएटी प्रवेश (वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट) 02/2020
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 15 जून, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 जुलाई, 2020
शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि: 14 जुलाई, 2020
परीक्षा की तिथि: 19 सितंबर, 2020
पदों का आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 जून, 2020 से 14 जुलाई, 2020 तक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण पर आधारित होगा।
अमर उजाला' के पाठकों को NDA, AFCAT, CDS व CAPF कोर्स की फीस पर विशेष छूट ऑफर की जा रही है। अगर आप NDA कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उपयोग करें कूपन कोड DEFENCE2500 और आप पा सकते हैं कोर्स की फीस पर 2500 रु. की खास छूट। साथ ही अगर आप AFCAT, CDS, CAPF में कोर्स की फीस पर 2000 रु. की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पाने के लिए पाठकों को DEFENCE2000 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इन कोर्सेस में अभी एडमिशन लेने के लिए विजिट करें - https://bit.ly/2Dmn0qr