फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: नीट विवाद पर आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, छात्रों से कहा -'संसद में मैं आपकी आवाज बनूंगा'

Sun, 09 Jun 2024 02:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Row: नीट परीक्षा विवाद ने अब राजनितिक मोड़ ले लिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश के छात्रों को आश्वासन दिया कि वह संसद में उनकी आवाज बनेंगे और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन
नीट यूजी विवाद पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा में कथित "अनियमितताओं" ने उनके शपथ लेने से पहले ही 24 लाख से अधिक छात्रों को तबाह कर दिया है। गांधी ने देश के छात्रों को आश्वासन दिया कि वह संसद में उनकी आवाज बनेंगे और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

विज्ञापन


नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अंकों में बढ़ोतरी के आरोपों के बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को घोषणा की कि शिक्षा मंत्रालय ने 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए अनुग्रह अंकों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और नीट परीक्षा में अनियमितताओं ने 24 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों को तबाह कर दिया है।"
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एक ही परीक्षा केंद्र से छह छात्रों ने अधिकतम अंक प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया है, जबकि कई छात्रों को ऐसे अंक मिले हैं जो तकनीकी रूप से संभव नहीं हैं, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना से इनकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा माफिया और सरकारी मशीनरी की मिलीभगत से चल रहे इस 'पेपर लीक उद्योग' से निपटने के लिए एक मजबूत योजना बनाई है। उन्होंने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में कानून बनाकर छात्रों को 'पेपर लीक से आजादी' दिलाने का संकल्प लिया था।"

गांधी ने कहा, "आज मैं देश के सभी छात्रों को आश्वस्त करता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज बनूंगा और आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगा।" उन्होंने कहा कि युवाओं ने I.N.D.I.A. ब्लॉक में विश्वास व्यक्त किया है जो उनकी आवाज को दबने नहीं देगा।

एनटीए ने किसी भी अनियमितता से इनकार किया है और कहा है कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय गंवाने के लिए ग्रेस मार्क्स छात्रों के उच्च अंक प्राप्त करने के कुछ कारण थे।

इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है और कई दलों ने मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा की प्रामाणिकता पर चिंता जताई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए एनईईटी में "अनियमितताओं" की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच की मांग की और भाजपा पर युवाओं को धोखा देने और उनके भविष्य के साथ खेलने का आरोप लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें