फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, पांच जून तक पंजीकरण का मौका

Sun, 01 Jun 2025 03:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 जून तक आवेदन कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई को होगा। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET 2024: अगर आप हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए पहले आवेदन करने से चूक गए थे, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने एक बार फिर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की यह विंडो 1 जून से 5 जून 2025 तक खुली रहेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का भी मौका दिया है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन विंडो 6 और 7 जून 2025 तक एक्टिव रहेगी।

HTET 2024: परीक्षा तिथियां

  • 26 जुलाई 2025: लेवल-3 (PGT शिक्षक)
  • 27 जुलाई 2025: लेवल-1 (PRT शिक्षक) और लेवल-2 (TGT शिक्षक)

नवंबर 2024 में हुए थे पंजीकरण

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि एचटेट परीक्षा-2024 के लिए नवंबर 2024 में पंजीकरण कराया गया था। अब कुछ अभ्यर्थियों को पंजीकरण का एक और अवसर देने के बारे अनुरोध किया गया है। इसके दृष्टिगत शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा-2024 के लिए पंजीकरण का एक ओर अवसर प्रदान किया है।

छह व सात जून को जानकारी में कर सकते हैं संशोधन

ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें। शुल्क का भुगतान 5 जून रात्रि 12:00 बजे तक करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवल एक से 5 जून तक पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी ही अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, गृह राज्य व दिव्यांग श्रेणी में छह जून दोपहर बाद से सात जून तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पांच जून उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा सात जून उपरांत विवरण संशोधन की अनुमति नहीं होगी। इस संदर्भ में कोई भी प्रार्थना, प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि संशोधन करते समय अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में एससी हरियाणा से अन्य जाति वर्ग या दिव्यांग श्रेणी हरियाणा से अन्य राज्य दिव्यांग श्रेणी में परिवर्तन करता है, तो उसे बकाया फीस के अंतर का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में अन्य राज्य जाति वर्ग से एससी हरियाणा में परिवर्तन करता है या दिव्यांग श्रेणी अन्य राज्य से दिव्यांग श्रेणी हरियाणा राज्य में परिवर्तन करता है तो उसे जमा अतिरिक्त शुल्क वापिस देय नहीं होगा। फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रेणीवार आवेदन शुल्क विवरण

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी और लेवल के आधार पर निर्धारित किया गया है। हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक लेवल के लिए शुल्क 500 रुपये है, दो लेवल के लिए 900 रुपये और तीनों लेवल के लिए 1200 रुपये शुल्क देना होगा। 

वहीं, हरियाणा के अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एक लेवल के लिए 1000 रुपये, दो लेवल के लिए 1800 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य से बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क एक जैसा ही रहेगा।

एक से अधिक आवेदन पर रद्द होगा पंजीकरण

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकरण करने उपरांत अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो वह उसी पंजीकरण के अन्तर्गत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी, सूचना से वंचित न रह जाएं। उन्होंने आवेदक अभ्यर्थियों को सलाह दी कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें। यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन, पात्रता रद्द कर दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि यदि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो वे शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 8938001176, 8958001178 व ई-मेल आई०डी० htethelpdesk@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।

HTET 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'HTET 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें