फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2022: हरियाणा टीईटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 30 Sep 2022 11:47 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET 2022 के लिए आवेदन की सुविधा को आज 30 सितंबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा।  इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में ही होंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन हरियाणा टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

HTET 2022: नहीं मिलेगा दूसरा मौका
इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आज के बाद परीक्षा के लिए आवेदन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया था। जिन उम्मीदवारों से उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है, उन्हें इसे सुधारने का मौका 01 अक्तूबर, 2022 से 03 अक्तूबर, 2022 तक दिया जाएगा।

HTET 2022: कब होगी परीक्षा?
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 02.30 घंटे के लिए होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 02 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन

HTET 2022: कैसे करें आवेदन?
  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे HTET 2022 के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें और इसे अच्छे से पढ़ लें।
  • फिर, होम पेज पर आवेदन के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें