फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2022: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हुए, जानें कैसे करना है अप्लाई

Sun, 18 Sep 2022 05:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
HTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए नोटिफिकेशन को बीते दिनों जारी किया गया था। उम्मीदवार यह जान लें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक करना होगा आवेदन
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन/HBSE द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को 17 सितंबर, 2022 से शुरू किया गया है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

शैक्षणिक योग्यता
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 12वीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 27 से 30 सितंबर, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा?
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा 02.30 घंटे के लिए होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 02 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे HTET 2022 के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें और इसे अच्छे से पढ़ लें।
  • फिर, होम पेज पर आवेदन के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें