फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने मनोहर परिकर के निधन के कारण HSSC परीक्षा को किया रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा

Mon, 18 Mar 2019 07:49 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा बोर्ड एचएसएससी परीक्षा 2019 आज यानि 18 मार्च को होने वाला था। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के कारण इस परीक्षा को कल रद्द कर दिया गया। बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर सभी छात्रों को सूचित करने को कहा है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


परिकर फरवरी 2018 से बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर के बाद, राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। कल राज्य के सभी स्कूलों और संस्थानों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी की घोषणा की गई। 18 मार्च को होने वाली गोवा बोर्ड एचएसएससी परीक्षा 2019 27 मार्च को फिर से निर्धारित है।

गोवा बोर्ड एचएसएससी परीक्षा 2019 - बैंकिंग, कंप्यूटर विज्ञान, तर्क और सहयोग की कक्षा 12 वीं की परीक्षा जो पहले 18 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 27 मार्च, 2019 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मनोहर परिकर भारत के पूर्व रक्षा मंत्री भी थे। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज गोवा, मुंबई के विभिन्न अस्पतालों के साथ-साथ अमेरिका में भी किया गया था। लगभग एक महीने एम्स, नई दिल्ली में बिताने के बाद, श्री परिकर का इलाज पणजी में उनके आवास पर किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें