फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC CET 2025: हरियाणा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू, यहां करें एडवांस बुकिंग; जानें तरीका

Wed, 16 Jul 2025 01:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC CET Bus Booking: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया है। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक के जरिए एडवांस में सीट बुक कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC CET Exam: हरियाणा सरकार ने जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली एचएसएससी सीईटी परीक्षा के लिए परिवहन व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवार hartrans.gov.in लिंक पर जाकर एडवांस में सीट बुक कर सकते हैं। निकटतम प्वाइंट तक शटल सेवा भी दी जाएगी।

परीक्षा तिथि और समय

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित CET 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्टों में होगी, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 03:15 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 27 जुलाई को भी परीक्षा इन्हीं दो शिफ्टों में करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड से समय पर जांच लें।

परीक्षा पैटर्न और न्यूनतम अर्हता अंक

हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट निर्धारित की गई है। चयन के लिए न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 50% और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC आदि) के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं।

इतने लाख युवाओं ने बस बुकिंग के लिए कराया पंजीकरण

26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह है। परीक्षा को लेकर बस की बुकिंग के लिए 11 घंटे में करीब 9 लाख 15000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसे करें फ्री बस सेवा की एडवांस बुकिंग

हरियाणा सरकार द्वारा CET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए दी जा रही मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आप hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 पर जाएं।
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • ‘Send’ बटन पर क्लिक करें।
  • बुकिंग कंफर्मेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसका प्रिंट आउट लेकर संभाल कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें