18 जुलाई से उपलब्ध कराई जाएगी मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र
बोर्ड ने कहा है कि इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की अंकतालिकाएं स्कूलों के प्रमुखों के लिए 18 जुलाई से उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों को निर्देश दिया है कि अंकतालिका और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बोर्ड ने कहा है कि किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से बोर्ड की ओर से अंकतालिका उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। उन्हें इसे अपने संबंधित स्कूल (केंद्र) से प्राप्त करना होगा।
बोर्ड ने कहा है कि मार्कशीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर रिजल्ट प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट करना होगा।
NBSE 10th Compartmental Result 2025: कैसा रहा 10वीं का परिणाम?
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, 10वीं की कंपार्मेंटल और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल क्रमशः 2,269 और 52 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। कंपार्टमेंटल परीक्षा में 41.74% (947) बच्चों को और इंप्रूवमेंट परीक्षा में 92.31% (48) बच्चों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
NBSE Compartmental Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
नागालैंड में 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 6 से 19 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, स्कूल का नाम, परीक्षा का नाम, विषय का नाम, अधिकतम अंक और प्राप्तांक, परिणाम की स्थिति जैसे विवरण शामिल होते हैं।
जो भी छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in. पर जाएं।
- अब ताजा समाचार वाले सेक्शन के तहत कंपार्टमेंटल परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दर्ज सभी विवरणों की बारीकी से जांच करें।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।