HSLC Examination 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने सामान्य विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है। दरअसल 13 मार्च को होने वाली एचएसएलसी परीक्षा की सामान्य विज्ञान परीक्षा को प्रश्न पत्र के लीक होने की मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) द्वारा रद्द कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि अगली तारीख की घोषणा नियत समय में की जाएगी।